अवैध गांजा परिवहन पर थाना सरिया की बड़ी कार्रवाई, आर्टिगा कार से 83 किलो 800 ग्राम गांजा जप्त..
थाना सरिया पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी और रोमांचक कार्रवाई करते हुए 83 किलो 800 ग्राम गांजा जप्त किया है। यह गांजा एक सफेद रंग की आर्टिगा कार से परिवहन किया जा रहा था, जिसकी कुल कीमत करीब 14 लाख 40 हजार रुपए आंकी गई है।


