6 वीं मंजिल से कूदकर युवती ने की खुदकुशी, एक्स बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद उठाया जानलेवा कदम..
रायपुर// छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अमलीडीह इलाके के साईं ड्रीम्स सोसाइटी के 6 वें माले से एक युवती ने कूदकर खुदकुशी कर ली। युवती का नाम जसविंदर कौर उर्फ जैसी 27 साल है। वह अपने एक्स बॉयफ्रेंड के परेशान करने से तनाव में थी। दोनों के बीच बीती रात प्रेमी से विवाद हुआ था।



