बरमकेला पुलिस ने खोला अंधे कत्ल का राज ; मृतक का सगा भाई ही निकला हत्यारा, दो आरोपी गिरफ्तार..
बरमकेला पुलिस ने चंद घंटों में उस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा दी, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया था। जामजोरी जंगल में मिला युवक का शव दरअसल उसके ही सगे भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया था। हत्या की वजह घरेलू विवाद और शराब के नशे में हुई कहासुनी बताई जा रही है।



