आरक्षक बर्खास्त : ओवरलोड वाहनों से वसूली करने वाले आरक्षक को SSP ने किया सेवा से बर्खास्त, दो पुलिसकर्मी भी लाइन अटैच…
पुलिस विभाग में अनुशासन का संदेश देते हुए दुर्ग के एसएसपी विजय अग्रवाल ने कड़ा कदम उठाया है। यातायात विभाग में तैनात आरक्षक अर्जुन दुबे को ओवरलोड वाहनों से अवैध वसूली करने के आरोप में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

