स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़, शहर के दो स्पा सेंटर्स पर आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए ग्राहक और महिला कर्मचारी..
दुर्ग के जुनवानी क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम पुलिस ने दो स्पा सेंटर्स पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस को वहां मौजूद ग्राहक और कर्मचारी आपत्तिजनक स्थिति में मिले। मौके से कई आपत्तिजनक वस्तुएं और साक्ष्य जब्त किए गए हैं।
