रायगढ़ पुलिस की कामयाबी : साइबर सेल टीम ने 54 गुम मोबाइल मालिकों को लौटाए, अब तक 2000 से ज्यादा फोन रिकवर..
रायगढ़ में गुम और चोरी हुए मोबाइलों की तलाश में साइबर सेल ने एक बार फिर शानदार काम किया है। पुलिस कंट्रोल रूम में 54 मोबाइल उनके असली मालिकों को लौटा दिए गए। ये सभी फोन पिछले दो महीने में अलग-अलग जगहों से ट्रैक कर बरामद किए गए थे।
