धर्मांतरण पर फिर से बवाल : धर्मांतरित महिला के शव दफन को लेकर गांव में विरोध, घंटों रहा तनाव, प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद मामला हुआ शांत..
कांकेर का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब धमतरी में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने को लेकर विवाद हो गया। मामला नगरी विकासखंड अंतर्गत बोराई ग्राम का है, जहां साहू परिवार की एक महिला की मृत्यु के बाद उसके शव को दफनाने को लेकर गांव में सहमति नहीं बन सकी।

