सरिया पुलिस की कार्रवाई, बाइक से गांजा ले जाते दो तस्कर गिरफ्तार, 15 दिनों में 400 किलो गांजा जब्त होने से तस्करों में मचा हड़कंप..
सरिया थाना पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। उड़ीसा से गांजा लेकर जांजगीर-चांपा की ओर जा रहे दो आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा।

