साइबर ठगी का खुलासा : फेसबुक पर लड़की बनकर 25 लाख रुपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार..
जिले के अकलतरा पुलिस ने एक साइबर ठगी के मामले में आरोपी करन साहू को गिरफ्तार किया है। आरोपी करन साहू ने फेसबुक पर लड़की बनकर चैटिंग कर एक व्यक्ति से लगभग 25 लाख रुपये की ठगी की थी। आरोपी करन साहू निवासी भाटापारा थाना भाटापारा जिला बलौदा बाजार है।
