भालू का शिकार कर मांस खाने वाले दो गिरफ्तार, तालाब में मिला सिर और खाल, गोमर्डा अभ्यारण्य में वन्यजीव संरक्षण पर उठे गंभीर सवाल..
छत्तीसगढ़ के गोमर्डा अभ्यारण्य से वन्यजीव शिकार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बरमकेला वन परिक्षेत्र के छिछपानी 942 पीएफ नंबर और मल्दा भालुकोना बीट के ग्राम कपरतूंगा में भालू का शिकार कर मांस खाने की वारदात उजागर हुई है। ग्रामीणों ने तालाब में भालू की खोपड़ी और खाल तैरते देखी, जिसके बाद पूरा मामला सामने आया।





