आदिवासी विभाग में करोड़ों भ्रष्टाचार का मामला : नगर पालिका अध्यक्ष सहित अन्य दो की जमानत याचिका खारिज, FIR के 12 दिन बाद भी पुलिस नही कर सकी गिरफ्तार..
ताजा मामला कोरबा जिला के आदिवासी विभाग में हुए करोड़ों रूपये के भ्रष्टाचार का है। इस पूरे मामले में कलेक्टर के निर्देश पर सहायक आयुक्त की रिपोर्ट पर पुलिस ने चार फर्मो और विभाग के डाटा एंट्री आपरेटर के खिलाफ अपराध दर्ज किया था। लेकिन आज 12 दिन बाद भी पुलिस इस मामले के आरोपियों को गिरफ्तार नही कर सकी है। वहीं इस मामले में आरोपी बने कटघोरा नगर पालिका के अध्यक्ष सहित अन्य दो लोगों की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है।


