नीलकंठ इन्फ्रा माइनिंग पर भ्रामक रिपोर्ट का आरोप, बेरोजगार युवाओं ने कहा दर्ज कराई गई फर्जी FIR..
कुसमुंडा क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब स्थानीय बेरोजगार युवाओं ने नीलकंठ इन्फ्रा माइनिंग लिमिटेड पर उन पर फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराने और भ्रामक प्रचार करने का गंभीर आरोप लगाया। युवाओं का कहना है कि कंपनी ने जानबूझकर गलत FIR दर्ज कर उन्हें अराजक तत्व बताने की कोशिश की है।


