डीजे कोर्ट सारंगढ़ में डिजिटल कंप्यूटर कक्ष के निर्माण हेतु वर्चुअल भूमिपूजन सम्पन्न, न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा के द्वारा किया गया उद्घाटन..
न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के द्वारा बुधवार को जिला न्यायपालिका में न्यायिक अधोसंरचना एव डिजिटलीकरण के सुदृढीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिला एवं अपर सत्र न्यायालय परिसर में डिजिटल कंप्यूटर कक्ष के निर्माण हेतु वर्चुअल भूमिपूजन किया गया।


