मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया ‘गौठान मैप’ मोबाइल एप का लोकार्पण, गौठान मल्टी ऐक्टिविटी एवं आजीविका प्रबंधन के लिए होगा उपयोग..
रायपुर// छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गौठान प्रबन्धन के लिए चिप्स द्वारा विकसित ‘गौठान मैप’ (गौठान मल्टी ऐक्टिविटी एवं आजीविका प्रबंधन) मोबाइल एप का लोकार्पण किया। इस एप द्वारा गोबर खरीदी, गोठान विवरण, चारागाह और पैरादान, स्व-सहायता समूह की गतिविधियों की जानकारी, अधोसंरचना आदि का सम्पूर्ण





