CG में ओलावृष्टि की चेतावनी, सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग जिलों में गिर सकते हैं ओले, अगले 48 घंटे के लिए अलर्ट जारी..
रायपुर// छत्तीसगढ़ के चार संभागों के कुछ जिलों में एक-दो स्थानों पर ओला गिरने की संभावना बन रही है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में सरगुजा, बिलासपुर संभागों और उससे लगे रायपुर-दुर्ग संभाग के जिलों के लिए चेतावनी जारी की है।चेतावनी में प्रशासन को सावधान और अपडेट रहने को कहा गया है। मौसम विभाग

