मोबाइल शॉप में 14 लाख के आईफोन चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चलती ट्रेन में पकड़ा गया मुख्य आरोपी..
शहर के गोपी टॉकीज के सामने स्थित सेल स्पॉट मोबाइल शॉप में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कोतवाली पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने चोरी गए 16 नग आईफोन की शत-प्रतिशत बरामदगी करते हुए करीब 14 लाख 15 हजार रुपये की संपत्ति बरामद की है।
