बस्तर के अंदरूनी इलाकों में हवाई हमला : फटे बमों के अवशेष लेकर ग्रामीणों ने कहा- हमले में कुछ लोग हुए घायल, भागकर बचाई जान, अफसर मौन..
जगदलपुर/ छत्तीसगढ़ में बस्तर के अंदरूनी इलाकों में एक बार फिर से हवाई हमला हुआ है। सुकमा-बीजापुर जिले की सरहद पर बसे ग्रामीणों ने फोर्स पर आरोप लगाया है कि ड्रोन और हेलीकॉप्टर से बम गिराए गए हैं। ग्रामीणों ने फटे हुए बम के अवशेष दिखाए हैं। उनके मुताबिक हवाई हमले में कुछ लोगों को



