सुशासन तिहार : 172 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित, ग्राम पड़ियाईन में समाधान शिविर आयोजित..
मुंगेली// मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप सुशासन तिहार के तीसरा चरण अंतर्गत पथरिया विकासखण्ड के ग्राम पड़ियाईन में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाई गई थी। बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने विभागीय स्टालों का अवलोकन किया और आमजनों को
