बड़ी खबर : पूर्व विधायक शैलेष पांडेय को जान से मारने की धमकी, 20 लाख की मांगी फिरौती, मामला दर्ज..
बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेष पांडेय को जान से मारने की धमकी देने और 20 लाख रुपये की फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खास बात यह है कि कॉल करने वाले ने न सिर्फ गालियां दीं, बल्कि सहकारिता विभाग की एक महिला अफसर की बेटी को अगवा करने की धमकी तक दे डाली।



