52 हाथियों का झुंड घुसा खेतों में : पटाखे और आग जलाकर भगाया ग्रामीणों ने, 50 किसानों की फसल नुकसान..
कोरबा जिले में हाथियों के एक बड़े झुंड ने किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। वन मंडल कटघोरा में 52 हाथियों का झुंड पिछले कुछ दिनों से विचरण कर रहा है। इनमें से 44 हाथी खेतों में पहुंच गए। ग्रामीणों ने हाथियों को भगाने के लिए पटाखे फोड़े और आग जलाई। इसके बाद हाथियों का झुंड खेतों से निकलकर सड़क पार कर जंगल की ओर भाग गया। वर्तमान में 44 हाथी कोरबा के आसपास और 8 हाथी पसान रेंज में घूम रहे हैं।




