सिर्फ खेती नहीं, प्रमाणित बीज उत्पादन है लाभकारी व्यवसाय, पंजीयन पर किसानों को अग्रिम भुगतान और बोनस का मिलेगा लाभ, पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अगस्त..
छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम छत्तीसगढ़ शासन का उपक्रम है, जिसके द्वारा प्रत्येक वर्ष खरीफ मौसम में कृषकों को बीज उत्पादन कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्रदान किया जाता है। प्रमाणित बीज उत्पादन के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2025 है।






