पंचधार में सीसी रोड निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत, कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने जांच के लिए की टीम गठित..
ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत की है कि निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की है और एसडीएम वर्षा बंसल को तत्काल जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।



