शिक्षा विभाग के ऑफिशियल व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो, महिला शिक्षक पहुंची थाने, 5 शिक्षकों को नोटिस जारी..
शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली और साइबर सुरक्षा पर उस वक्त सवाल खड़े हो गए जब जिले के कई आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में अचानक आपत्तिजनक अश्लील वीडियो प्रसारित होने लगे। इस घटना ने विभाग में अफरा-तफरी मचा दी, खासतौर पर इसलिए क्योंकि इन ग्रुपों में कई महिला शिक्षक भी सदस्य थीं।

