गेवरा माइंस में भूविस्थापितों पर लाठीचार्ज, भड़के ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, SECL प्रबंधन पर बढ़ा आक्रोश..
कोरबा जिले के गेवरा माइंस क्षेत्र में सोमवार को उस वक्त हालात बेकाबू हो गए जब भूविस्थापितों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर सीआईएसएफ के जवानों ने लाठीचार्ज कर दिया। बताया जा रहा है कि आंदोलन कर रहे ग्रामीणों पर बेरहमी से लाठियां बरसाई गईं, जिससे कई लोग घायल हो गए।
