उड़ीसा से छत्तीसगढ़ लाए जा रहे 60 कट्टा अवैध धान सहित पिकअप जब्त, पुसौर पुलिस की सख्त कार्रवाई..
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन पर सीमावर्ती प्रांत उड़ीसा से अवैध धान की आवक को रोकने एवं छत्तीसगढ़ के कृषि उपज मंडियों में उसकी संभावित बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार पेट्रोलिंग, नाकेबंदी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है।

