वित्त मंत्री के विशेष पहल पर पुसौर में कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित, बच्चों ने पहली बार सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार को देखा और उनकी बातों को तन्मयता से सुना..
युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, प्रेरणा और सुनियोजित कैरियर निर्माण के उद्देश्य से प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी के विशेष पहल पर आज पुसौर में भव्य कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
