नेवासपुर हत्याकांड में मुंगेली पुलिस को बड़ी सफलता, फरार आरोपी विमल सप्रे और विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार..
नेवासपुर में जमीन विवाद को लेकर हुई हत्या के मामले में मुंगेली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिसमें फरार चल रहे मुख्य आरोपी विमल सप्रे और एक विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
