छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव : बरमकेला में विद्युत विभाग का आयोजन, समय पर बिल भरने वाले उपभोक्ताओं का हुआ सम्मान..
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत बरमकेला में सोमवार को विद्युत विभाग द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिम्मेदार उपभोक्ताओं को सम्मानित किया गया। यह आयोजन बस स्टैंड बरमकेला में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देशानुसार तथा डिविजनल इंजीनियर पी.सी. महानंदा के मार्गदर्शन में सहायक अभियंता जी.पी. सिदार के नेतृत्व में संपन्न हुआ
