होटल ट्रिनिटी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : स्पा सेंटर की आड़ में चलाया जा रहा था सेक्स रैकेट, संचालक-होटल मैनेजर गिरफ्तार..
रायगढ़ जिले में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश पुलिस ने किया है। यहां थ्री-स्टार होटल में स्पा सेंटर की आड़ में ग्राहकों को दूसरे राज्यों से काॅलगर्ल बुलाकर परोसा जा रहा था। होटल के सातवीं मंजिल में संचालित स्पा सेंटर में पुलिस की टीम ने रेड की कार्रवाई कर मौके से कोलकाता-असम की लड़कियों को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया है।

