होली के पहले किसानों के खाते में आयेंगे 10,000 करोड़ रुपये, मुख्यमंत्री ने कहा, अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान..
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को ₹3100 प्रति क्विंटल के दर से अंतर की राशि होली पर्व से पूर्व एकमुश्त प्रदान की जाएगी।



