प्रधानमंत्री राहत स्कीमः सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा 1.5 लाख तक मुफ्त उपचार, रायगढ़ में 23 निजी अस्पताल पंजीकृत..
रायगढ़// सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों के लिए प्रधानमंत्री राहत स्कीम (सड़क दुर्घटना पीड़ितों का नगदी रहित उपचार स्कीम 2025) लागू की गई है। इस योजना का उद्देश्य दुर्घटना के बाद ‘गोल्डन ऑवर’ में त्वरित और जीवनरक्षक उपचार उपलब्ध कराकर अधिकतम जानें बचाना है।

