होली ड्यूटी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी समेत कई घायल, महिला कांस्टेबल से भी धक्का मुकी..
जिले में होली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जुटी पुलिस टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना बिल्हा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया गया।



