अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : राष्ट्रीय हस्तशिल्प विजेता शिल्पकार हीराबाई झरेका को किया गया सम्मानित, विविध प्रतिभा वाले महिलाओं का भी हुआ सम्मान..
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मंडी प्रांगण सारंगढ़ में जिला स्तरीय महिला सम्मेलन एवं मड़ई मेला को हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे तथा महिला अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
