रायगढ़: होम क्वारेंटीन में रहने वाले व्यक्ति की ऑनलाईन होगी निगरानी, निर्धारित स्थल के 25 मीटर के दायरे से बाहर निकलने पर दर्ज होगी एफआईआर..
रायगढ़/ कलेक्टर भीम सिंह ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव की दृष्टि से होम क्वारेंटीन में रहने वाले व्यक्तियों की ऑनलाइन निगरानी किये जाने के निर्देश दिये है. राज्य के बाहर से आने वाले व्यक्तियों के होम क्वारेंटीन में पहुंचने पर स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम अथवा पुलिस के अधिकारी होम क्वारेंटीन स्थल से ही उसको
