मुंगेली: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के छात्र-छात्राओ को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित..
मुंगेली/ जिला पंचायत के अध्यक्ष लेखनी सोनू चंद्राकर की मुख्य आतिथ्य और कलेक्टर एवं स्काउट्स तथा गाइड्स के संरक्षक पी.एस.एल्मा की अध्यक्षता मे आज जिला कलेक्टोरेट स्थित आगर सभा कक्ष मे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के छात्र-छात्राओ के लिए राज्य पुरस्कार प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया. आयोजन मे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स


