विवादों के समाधान के लिए रायगढ़ में शुरू हुआ ‘मध्यस्थता फॉर नेशन 3.0’ अभियान, विधिक सेवा प्राधिकरण की अभियान से जुड़ने की अपील..
लोगों के बीच चल रहे विवादों को बातचीत और आपसी सहमति से सुलझाने के उद्देश्य से देशभर में ‘मध्यस्थता फॉर नेशन 3.0’ अभियान शुरू किया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ ने भी इस अभियान को लेकर लोगों से अधिक से अधिक जुड़ने की अपील की है।



