पत्रकार कमल शुक्ला के साथ हुए मारपीट के मामले की जांच करेगी पत्रकारों की उच्च स्तरीय समिति, प्रेस क्लब रायपुर की मांग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिए निर्देश..
रायपुर/ कांकेर में वरिष्ठ पत्रकार कमल शुक्ला के साथ हुई मारपीट की जांच पत्रकारों की उच्च स्तरीय समिति द्वारा की जाएगी। यह निर्देश आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेस क्लब रायपुर के प्रतिनिधि मण्डल से चर्चा के दौरान दिए। प्रेस क्लब रायपुर के अध्यक्ष दामू आम्बेडारे के नेतृत्व में पत्रकारों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने

