रोजगार सहायक संघ ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, अपनी 4 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टोरेट के सामने दिया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, मांगे पूरी नही होने पर 15 दिसम्बर से उग्र आंदोलन की चेतावनी..
मुंगेली/ छत्तीसगढ़ ग्राम रोजगार सहायक संघ के तत्वाधान में जिले के समस्त ब्लॉकों के रोजगार सहायकों द्वारा मुंगेली कलेक्टर परिसर के सामने अपनी 4 सूत्रीय मांगो को लेकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। बता दे कि छत्तीसगढ़ ग्राम रोजगार सहायक संघ के तत्वाधान में
