कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ में मरीज और मौत दोनों हुए कम.. दोगुना मरीज हुए स्वस्थ.. रायगढ़ और सरगुजा में ही संक्रमण ज्यादा..
रायपुर// छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों के साथ अब मौत के आंकड़ों में भी लगातार कमी आ रही है। प्रदेश में आज जहां 3506 नये मरीज मिले हैं, तो वहीं 77 मरीजों ने कोरोना से दम तोड़ा है। प्रदेश में स्वस्थ्य होने वालों की संख्या भी काफी बढ़ी है। आज प्रदेश में 7443 मरीज कोरोना से


