रायगढ़ : एक विकासखंड के दो गांव, एक में लापरवाही के चलते 50 से अधिक कोरोना के मामले, तो वही दूसरे में लोगों की सजगता से इस लहर में कोई केस नहीं..
रायगढ़/ कोरोना संक्रमण से निपटने के लिये कलेक्टर भीम सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम वो तमाम प्रयास कर रही है, जिससे संक्रमण की जल्द से जल्द रोकथाम हो। जिले में बीते डेढ़ माह से लॉक डाउन लगाया गया है, ताकि कोरोना की चेन टुट सके। कोरोना संक्रमण की रोकथाम



