प्रदेश में पहली बार पेट्रोल के दाम ने लगाई शतक, मंहगाई की मार से जनता बेहाल, कांग्रेस-भाजपा का आरोप-प्रत्यारोप जारी, बड़ा सवाल ये कि आमजन को राहत की राह निकालेगा कौन?
रायपुर/ ये कहना गलत ना होगा कि पहले कोरोना ने मारा, अब महंगाई मार रही है। प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों का सिलसिला रुक ही नहीं रहा है। छत्तीसगढ़ में पहली बार है, जब पेट्रोल के दाम 100 रुपए के पार चले गए हैं और डीजल के दाम भी शतक लगाने के करीब हैं।


