BREAKING : मंत्री टी एस सिंहदेव को पार्टी की तरफ से मिला क्लीनचीट, आरोपों को लेकर सदन में विधायक वृहस्पत सिंह ने जताया खेद..
रायपुर// मंत्री टीएस सिंहदेव को लेकर हंगामा मचने के बाद आखिरकार रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह ने मंत्री टीएस सिंहदेव पर लगाए बयान पर खेद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मैंने भावावेश में मीडिया में कथन जारी किया था। उन्होंने कहा कि मेरे कथन से किसी को बुरा लगा हो तो मैं खेद व्यक्त करता हूँ।



