85% अंकों से 12वीं पास, लेकिन एक उंगली कम होने से आधार कार्ड नहीं बना, तो कॉलेज में नहीं मिला एडमिशन ..
गरियाबंद/ गरियाबंद के विनोद निर्मलकर ने 12वीं की परीक्षा 85 प्रतिशत अंकों के साथ पास की है। वह आगे पढ़ना चाहता है, लेकिन कॉलेज में एडमिशन नहीं हो सका। क्योंकि, उसके हाथ में एक उंगली कम है। इससे आधार कार्ड नहीं बन सका। दरअसल, आधार कार्ड बनवाने के लिए आंखों और सभी उंगलियों की स्कैनिंग


