धान का टोकन नहीं मिलने से परेशान आदिवासी किसान ने पीया जहर, सांसद ज्योत्सना महंत ने सरकारी सिस्टम पर उठाए सवाल..
कोरबा में धान बेचने के लिए टोकन नहीं कटने से परेशान आदिवासी किसान ने आत्महत्या की कोशिश की है। जहर सेवन के बाद किसान को चिंताजनक हालत में मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


