कचरे में सरकारी दस्तावेज और मिनी माता की तस्वीर! जनपद पंचायत बरमकेला में व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, कार्यालय के रख-रखाव और जवाबदेही की जांच की मांग..
जनपद पंचायत बरमकेला कार्यालय की पुरानी मनरेगा शाखा में जिस तरह सरकारी दस्तावेज तितर-बितर हालत में पड़े दिखाई दे रहे हैं, वह महज गंदगी का मामला नहीं बल्कि सरकारी अभिलेखों की सुरक्षा और कार्यालयीन जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।



