राष्ट्रपति ने शिक्षिका सुनीता यादव को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान, छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान पाने वाली एकमात्र शिक्षिका, पीएम मोदी से भी मिला संवाद का अवसर..
शिक्षक दिवस के अवसर पर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के लिए गौरव का ऐतिहासिक क्षण रहा। जिले के बरमकेला विकासखंड के शासकीय प्राथमिक विद्यालय खिचरी की शिक्षिका सुनीता यादव को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया।


