बड़ी खबर

72 घंटे बाद मिला दर्दनाक अंत: माधोपाली पुल हादसे में कार से पति-पत्नी के शव बरामद, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर..

72 घंटे बाद मिला दर्दनाक अंत: माधोपाली पुल हादसे में कार से पति-पत्नी के शव बरामद, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर..

सारंगढ़-बिलाईगढ़// जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच माधोपाली पुल पर हुई दर्दनाक दुर्घटना का आखिरकार 72 घंटे बाद दुखद अंत हो गया। रविवार शाम करीब 4:30 बजे तेज बहाव में बह गई कार को बुधवार शाम खोज निकाला गया। कार के अंदर घोठला (बड़े) निवासी पूर्व सरपंच देवनारायण पटेल और उनकी पत्नी का शव बरामद हुआ। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है। जिन लोगों ने तीन दिनों तक उनके सकुशल मिलने की दुआएं की थीं, उनकी उम्मीदें आखिरकार टूट गईं।

प्रारंभिक घटना रविवार शाम उस समय हुई थी, जब माधोपाली पुल पार करते समय तेज बहाव में कार अनियंत्रित होकर नदी में बह गई। सूचना मिलते ही पुलिस, जिला प्रशासन और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए थे। इसके बाद लगातार राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया, लेकिन तेज बहाव और नदी की गहराई के कारण शुरुआती प्रयासों में सफलता नहीं मिल सकी।

रेस्क्यू अभियान को और तेज करते हुए NDRF, SDRF तथा पंजाब से पहुंची EDRF की विशेष टीम को लगाया गया। लगातार तीन दिनों तक चले सर्च ऑपरेशन के दौरान गोताखोरों ने नदी के बीच गहरी खाई में फंसी कार का पता लगाया। भारी मशक्कत के बाद रस्सियों की मदद से कार को बाहर निकाला गया। जब कार का दरवाजा खोला गया तो उसमें देवनारायण पटेल और उनकी पत्नी के शव मिले। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

इस पूरे घटनाक्रम पर जिला प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए था। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू स्वयं दो बार घटनास्थल पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस, प्रशासन और बचाव दलों ने लगातार समन्वय के साथ अभियान जारी रखा, जिसके बाद यह कठिन ऑपरेशन सफल हो सका।

देवनारायण पटेल घोठला (बड़े) के पूर्व सरपंच होने के साथ-साथ अपने सरल स्वभाव, सामाजिक कार्यों और स्वच्छ छवि के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इस घटना को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

यह हादसा एक बार फिर बरसात के मौसम में उफनते नदी-नालों और पुल-पुलियों को पार करने के खतरों की गंभीर चेतावनी बनकर सामने आया है। प्रशासन ने भी नागरिकों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान जलमग्न पुलों और तेज बहाव वाले मार्गों से गुजरने का जोखिम न उठाएं तथा सुरक्षा निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। देवनारायण पटेल एवं उनकी धर्मपत्नी के आकस्मिक निधन पर क्षेत्रभर के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

72 घंटे बाद मिला दर्दनाक अंत: माधोपाली पुल हादसे में कार से पति-पत्नी के शव बरामद, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर.. Read More »

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर राष्ट्रीय अधिवेशन, अहमदाबाद में देशभर से जुटेंगे पत्रकार..

गुजरात के अहमदाबाद स्थित सर्किट हाउस एवं राजभवन के समीप विश्व उमिया फाउंडेशन परिसर में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर सोमवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर राष्ट्रीय अधिवेशन, अहमदाबाद में देशभर से जुटेंगे पत्रकार.. Read More »

मूसलाधार बारिश के बीच बड़ा हादसा: माधोपाली पुल पर तेज बहाव में कार बही, चालक की तलाश जारी..

जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच एक बड़ा हादसा सामने आया है। माधोपाली पुल पार करते समय तेज बहाव में एक कार बह गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में घोटला बड़े निवासी देवनारायण पटेल सवार थे।

मूसलाधार बारिश के बीच बड़ा हादसा: माधोपाली पुल पर तेज बहाव में कार बही, चालक की तलाश जारी.. Read More »

सरिया तहसील के ग्राम बोंदा और कटंगपाली कोटवार नियुक्ति मामले में सामने आए नए तथ्य, तहसीलदार कोमल प्रसाद साहू ने दस्तावेज के साथ दिए जानकारी..

जिले के बरमकेला विकासखंड अंतर्गत सरिया तहसील में बोंदा और कटंगपाली गांव की कोटवार नियुक्ति का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। कोटवारी भूमि पर अवैध खनन के आरोपों के चलते दोनों गांवों के कोटवारों को पद से बर्खास्त किए जाने के बाद अब नए कोटवारों की नियुक्ति को लेकर विवाद गहराता जा रहा है।

सरिया तहसील के ग्राम बोंदा और कटंगपाली कोटवार नियुक्ति मामले में सामने आए नए तथ्य, तहसीलदार कोमल प्रसाद साहू ने दस्तावेज के साथ दिए जानकारी.. Read More »

बड़ी खबर : NEET पेपर लीक विवाद पर युवाओ की हुई जीत, छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, PM मोदी को भेजी चिट्ठी..

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है। NEET-UG परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर देशभर में जारी विवाद और जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच उन्होंने यह फैसला लिया।

बड़ी खबर : NEET पेपर लीक विवाद पर युवाओ की हुई जीत, छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, PM मोदी को भेजी चिट्ठी.. Read More »

वाहन खरीदी-बिक्री और जमीन दलाली की आड़ में 1.10 करोड़ से अधिक की ठगी, मास्टरमाइंड कृष्ण कुमार साहू गिरफ्तार..

एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर तमनार पुलिस ने वाहन खरीदी-बिक्री एवं जमीन दलाली के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी कृष्ण कुमार साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

वाहन खरीदी-बिक्री और जमीन दलाली की आड़ में 1.10 करोड़ से अधिक की ठगी, मास्टरमाइंड कृष्ण कुमार साहू गिरफ्तार.. Read More »

Scroll to Top