पान जमुना धान को लेकर फैल रही अफवाहों से न हों भ्रमित, शासन करेगा शत-प्रतिशत खरीदी: वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी..
खरीफ सीजन शुरू होते ही जिले में पान जमुना धान को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं और अफवाहें फैलने लगी हैं। कुछ लोगों द्वारा किसानों के बीच यह बात फैलाई जा रही है कि आगामी खरीफ विपणन वर्ष में सरकार पान जमुना धान की खरीदी नहीं करेगी।

