ऑयल पाम और टमाटर की सयुंक्त खेती से किसान ईश्वर सिदार अन्य किसानों के लिए बने प्रेरणास्रोत, 85 हजार की लागत से खेती कर की लगभग 4 लाख की कमाई..
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला ब्लॉक के कृषक ईश्वर सिदार द्वारा ऑयल-पाम के पौधों का रोपण वर्ष 2022 में किया गया है, जिसमें वर्तमान में उत्पादन प्राप्त हो रहा है। कृषक द्वारा 2 हेक्टेयर के क्षेत्र से 16 टन ऑयल पाम का उत्पादन प्राप्त किया जा रहा है।
