ओड़िशा सीमावर्ती धान खरीदी केंद्र लुकापारा और सांकरा का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, किसानों से की सीधी बात..
बरमकेला विकासखंड अंतर्गत सरिया तहसील के लुकापारा और सांकरा धान खरीदी केंद्र का कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने औचक निरीक्षण किया। धान खरीदी की व्यवस्था, टोकन स्थिति, गेट पास एवं तौल प्रक्रिया की जानकारी ली गई।

